National
सीएम धामी ने दी कमजोर वर्गों व दिव्यांगजन को बड़ी राहत, उत्तराखंड के गांवों में बिछेगा सड़कों का जाल
राज्य ब्यूरो, देहरादून। पुष्कर सिंह धामी कैबिनेट ने अनुसूचित जाति व जनजाति व दिव्यांगजन को शिक्षित करने और उन्हें लाभ देने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय किए हैं। अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के छात्रों को निश्शुल्क कोचिंग
लेखक Vikas Gusain50K पढ़े गए

राज्य ब्यूरो, देहरादून। पुष्कर सिंह धामी कैबिनेट ने अनुसूचित जाति व जनजाति व दिव्यांगजन को शिक्षित करने और उन्हें लाभ देने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय किए हैं। अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के छात्रों को निश्शुल्क कोचिंग के लिए आय सीमा का दायरा बढ़ाते हुए परिवार की वार्षिक आय सीमा दो लाख से बढ़ाकर आठ लाख रुपये वार्षिक करने के प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई।
वहीं, दिव्यांगजन को राहत देते हुए राज्य परिषदीय परीक्षाओं में उत्तीर्ण होने के लिए पांच प्रतिशत अंक की शिथिलता दी गई है। अन्य निर्णय में पांच प्रमुख व्याधिग्रस्त दिव्यांगजन को अब 28 प्रतिशत अंक प्राप्त होने पर उत्तीर्ण घोषित किया जाएगा।



