संवाद सूत्र, पोठिया (कटिहार)। कटिहार जिले के फलका प्रखंड क्षेत्र के भंगहा, पोठिया और शब्दा इलाके में हल्दी की खेती किसानों के जीवन में समृद्धि का नया रंग घोल रही है।
पारंपरिक खेती में अपेक्षाकृत कम मुनाफा मिलने को देखते हुए किसान अब धान-गेहूं के दायरे से निकलकर हल्दी जैसी नकदी फसलों की ओर तेजी से रुख कर रहे हैं। रसोई में स्वाद और रंग बढ़ाने वाली हल्दी अब इन इलाकों के किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने का एक सशक्त जरिया बनती जा रही है।