National
सोना हुआ सस्ता, लखनऊ के सर्राफा बाजार में बढ़ी हलचल, बाजार में खरीदारी हुई तेज
जागरण संवाददाता, लखनऊ। सोने के गिरते दामों से कुछ ग्राहक खरीदारी करने पर विश्वास रख रहे हैं। तो कुछ और दामों के गिरने का इंतजार कर रहे हैं। ग्राहकों के सराफा बाजार में सुबह से लेकर शाम तक फोन घनघनाते रहे कि सोने के दाम अ
लेखक Anshu Dixit62K पढ़े गए
-1792722159817.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
जागरण संवाददाता, लखनऊ। सोने के गिरते दामों से कुछ ग्राहक खरीदारी करने पर विश्वास रख रहे हैं। तो कुछ और दामों के गिरने का इंतजार कर रहे हैं। ग्राहकों के सराफा बाजार में सुबह से लेकर शाम तक फोन घनघनाते रहे कि सोने के दाम अभी गिरने का सिलसिला जारी रहेगा या फिर थम जाएगा।
वहीं ज्वेलर्स भी अपने वर्षों पुराने ग्राहकों को सही सलाह देते हुए नजर आए। सराफा कारोबारी थोड़ा-थोड़ा निवेश करने की सलाह देते रहे, जिससे ग्राहक यह न कहे कि शुक्रवार को कुछ दाम कम हो गए हैं, आपने पूरा पैसा निवेश क्यों करा दिया ?



