राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने फेज एक, श्याम नगर में आयोजित कार्यक्रम में यमुना पुनर्जीवन और जल आपूर्ति से संबंधित 8941.22 करोड़ रुपये लागत की 43 परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।
उन्होंने यमुना की सफाई को लेकर दिल्ली सरकार द्वारा किए जा रहे काम के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और जल मंत्री प्रवेश वर्मा की सराहना की। कहा, पूर्व की कांग्रेस व आप सरकार की नाकामी के कारण यमुना बदहाल हो गई।