National
बागेश्वर में स्टोर रूम में घुसा गुलदार, कुत्ते को मारकर वहीं डाला डेरा
जागरण संवाददाता, बागेश्वर । थकलाड ग्राम पंचायत के गवाटा गांव में गुरुवार रात एक गुलदार मकान के स्टोर रूम में घुस गया। कमरे में बंद कुत्ते को गुलदार ने मार डाला और उसका शिकार करने के बाद वहीं डेरा जमा लिया। रातभर गुलदार क
लेखक ghanshyam joshi179K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, बागेश्वर । थकलाड ग्राम पंचायत के गवाटा गांव में गुरुवार रात एक गुलदार मकान के स्टोर रूम में घुस गया। कमरे में बंद कुत्ते को गुलदार ने मार डाला और उसका शिकार करने के बाद वहीं डेरा जमा लिया। रातभर गुलदार की मौजूदगी से ग्रामीण दहशत में रहे।
ग्रामीणों का आरोप है कि रात में ही वन विभाग को सूचना देने के बावजूद टीम सुबह तीन बजे पहुंची। सुबह छह बजे गुलदार को बेहोश कर पकड़ने के लिए दूसरी टीम भी पहुंची, लेकिन काफी देर तक रेस्क्यू नहीं हो सका। वन विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है।



