डिजिटल डेस्क, बनासकांठा। गुजरात के बनासकांठा में एक 18 साल के युवक की हत्या कर दी गई। हत्यारे की बहन के साथ उसके प्रेम संबंध थे, जिसके चलते उसे पहले जहर दिया गया और फिर गला घोंटकर मार डाला गया। इस हत्या को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई।
मृतक की पहचान अशोक भागाभाई ठाकोर के रूप में हुई है। उसको बहला-फुसलाकर एक खेत के शेड में ले जाया गया, जहां उसे जहरीली शराब पिलाई गई और फिर गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी गई। यह एक सुनियोजित हत्याकांड था।