राज्य ब्यूरो, देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गायक दलेर मेहंदी से जुड़े कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के विवाद को खत्म करने की पहल की। उन्होंने गायक मीका से फोन पर बात की।
सीएम धामी की इस पहल का मीका ने स्वागत करते हुए एक्स पर पोस्ट कर आभार जताया। सीएम धामी ने कहा किसी भी प्रकार की गलतफहमी को आपसी संवाद व सौहार्द्र से दूर किया जाना चाहिए। देवभूमि उत्तराखंड अतिथि देवो भव: की परंपरा का संवाहक है। यहां पर सभी कलाकारों का सदैव हृदय से स्वागत है।