National
अदाणी से बिजली खरीद पर यूपीसीएल से जवाब तलब, टोरेंट पावर मामले पर भी स्पष्टीकरण
राज्य ब्यूरो, देहरादून। उत्तराखंड में अदाणी पावर से 1234 मेगावाट बिजली खरीदने के मामले में उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग ने उत्तराखंड पावर कारपोरेशन लिमिटेड से जवाब मांगा है। आयोग ने बिजली खरीद की अवधि में अंतर और टोरेंट
लेखक Ashwani Kumar Tripathi103K पढ़े गए

राज्य ब्यूरो, देहरादून। उत्तराखंड में अदाणी पावर से 1234 मेगावाट बिजली खरीदने के मामले में उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग ने उत्तराखंड पावर कारपोरेशन लिमिटेड से जवाब मांगा है। आयोग ने बिजली खरीद की अवधि में अंतर और टोरेंट पावर के बोली प्रक्रिया से हटने के मामले में जानकारी देने को कहा है। गुरुवार को सुनवाई के बाद आयोग ने अपना आदेश सुरक्षित रख लिया।
यूपीसीएल ने 25 साल के लिए बिजली खरीदने की योजना बनाई है। इसके लिए प्रतिस्पर्धी बोली प्रक्रिया अपनाई गई। आयोग ने जांच के दौरान दो बिंदुओं पर स्पष्टीकरण मांगा है।



