National
उत्तराखंड कैबिनेट का फैसला, पदक विजेता खिलाड़ियों को परिवहन निगम की बसों में मुफ्त यात्रा
राज्य ब्यूरो, देहरादून। धामी कैबिनेट ने प्रदेश में खिलाड़ियों काे प्रोत्साहित करने के लिए अहम निर्णय किया है। इसके तहत राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर पर पुरस्कार प्राप्त खिलाड़ी उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में निश्शुल्क सफर
लेखक Vikas Gusain52K पढ़े गए

राज्य ब्यूरो, देहरादून। धामी कैबिनेट ने प्रदेश में खिलाड़ियों काे प्रोत्साहित करने के लिए अहम निर्णय किया है। इसके तहत राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर पर पुरस्कार प्राप्त खिलाड़ी उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में निश्शुल्क सफर कर सकेंगे। वहीं, खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण देने के लिए ‘एक जिला एक खेल’ योजना के तहत 14 मुख्य प्रशिक्षकों की तैनाती के प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई।
प्रदेश सरकार खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए लगातार कदम उठा रही है। इस कड़ी में अब सरकार ने खिलाड़ियों को राष्ट्रीय व राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में दूसरे शहर व राज्यों में निर्बाध आवागमन की व्यवस्था की है।



