राज्य ब्यूरो, देहरादून । उत्तराखंड में मदरसों में शुक्रवार (जुम्मे) के स्थान पर रविवार को साप्ताहिक अवकाश लागू करने के बाद धामी सरकार ने धार्मिक शिक्षा के पाठ्यक्रम में बदलाव की दिशा में भी बड़ा कदम बढ़ाया है।
सरकार ने पंजीकृत मदरसों में राष्ट्रीय पाठ्यक्रम के साथ दीनी तालीम के लिए भी पाठ्यक्रम निर्धारित किया है। नफरत, हिंसा और कट्टरता को बढ़ावा देने वाला पाठ्यक्रम प्रतिबंधित कर दिया गया है। इसके बजाय नए पाठ्यक्रम में प्रेम, सद्भाव और भाईचारे पर जोर दिया गया है।