डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अपने नाबालिग बेटे को लेकर रूस भागी एक महिला को वापस भारत लाने के लिए दिल्ली पुलिस ने अब बड़ा कदम उठाया है। पुलिस ने विदेश मंत्रालय के जरिए रूस में भारतीय दूतावास को वापस लाने की मांग का औपचारिक अनुरोध भेजा है। यह मामला साकेत कोर्ट में चल रहा है।
आरोपी महिला की पहचान विक्टोरिया बासु के रूप में की गई है। महिला मूल रूप से रूस की नागरिक बताई गई है। उसके खिलाफ इंटरपोल का रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी हो चुका है।