National
बिहार में बाढ़ के स्थाई समाधान की बड़ी पहल, डिप्टी सीएम विजय चौधरी से मिले डॉ. प्रिंस, सौंपी विस्तृत रिसर्च रिपोर्ट
संवाद सहयोगी, मधेपुरा। बिहार में हर साल तबाही मचाने वाली बाढ़ के दीर्घकालिक और वैज्ञानिक समाधान के साथ-साथ गंगा नदी के बदलते स्वरूप को समझने के लिए एक बड़ी अकादमिक पहल की गई है।
लेखक Amit Kumar Anshu131K पढ़े गए

संवाद सहयोगी, मधेपुरा। बिहार में हर साल तबाही मचाने वाली बाढ़ के दीर्घकालिक और वैज्ञानिक समाधान के साथ-साथ गंगा नदी के बदलते स्वरूप को समझने के लिए एक बड़ी अकादमिक पहल की गई है।
डिजास्टर मैनेजमेंट स्टडीज एंड रिसर्च सेंटर, पटना के निदेशक और भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय (मधेपुरा) के सहायक प्राध्यापक प्रो. डा. प्रिंस फिरोज अहमद ने बक्सर से फरक्का तक गंगा की जलवैज्ञानिक और भू-आकृतिक गतिशीलता तथा बिहार में बाढ़ के जोखिम पर एक विस्तृत शोध-पांडुलिपि तैयार की है।



