National
यूसीसी नियमावली में हुए बड़े बदलाव, विवाह पंजीकरण और लिव-इन संबंधों पर बने नए नियम
राज्य ब्यूरो, देहरादून। समान नागरिक संहिता (यूसीसी) के तहत पंजीकृत विवाह में दर्ज गलत अथवा अपूर्ण नाम को आवश्यक दस्तावेज देकर बदला जा सकेगी। अभी तक इसकी व्यवस्था न होने के कारण आमजन को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा
लेखक Vikas Gusain165K पढ़े गए

राज्य ब्यूरो, देहरादून। समान नागरिक संहिता (यूसीसी) के तहत पंजीकृत विवाह में दर्ज गलत अथवा अपूर्ण नाम को आवश्यक दस्तावेज देकर बदला जा सकेगी। अभी तक इसकी व्यवस्था न होने के कारण आमजन को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। कैबिनेट ने इसके लिए गृह विभाग के समान नागरिक संहिता नियमावली में संशोधन के प्रस्ताव को अनुमति प्रदान कर दी है।
प्रदेश में जनवरी, 2025 से यूसीसी लागू की गई थी। इसमें विवाह पंजीकरण अनिवार्य है। यद्यपि, इसमें एक बार पंजीकरण के दौरान दर्ज किए गए नाम को बदलने की कोई व्यवस्था नहीं थी। इस कारण कई बार अपूर्ण अथवा नाम में स्पेलिंग गलत दर्ज होने के कारण आमजन को कई अन्य आवश्यक दस्तावेज बनाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।



