National
बंगाल में तीन ईसाई परिवारों ने मारपीट और धर्म छोड़ने की धमकी देने का लगाया आरोप, पुलिस तैनात
राज्य ब्यूरो, कोलकाता। बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर जिले में ईसाई समुदाय के तीन परिवारों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि इस सप्ताह की शुरुआत में लोगों के एक समूह ने उन्हें अपना धर्म छोड़ने के लिए मजबूर करने के उद्देश्य
लेखक Digital Desk83K पढ़े गए

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर जिले में ईसाई समुदाय के तीन परिवारों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि इस सप्ताह की शुरुआत में लोगों के एक समूह ने उन्हें अपना धर्म छोड़ने के लिए मजबूर करने के उद्देश्य से धमकाया और उन पर हमला किया। इस घटना के बाद पुलिस ने इलाके में सुरक्षाकर्मियों को तैनात कर दिया है।
जिले के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि पिछले 30 वर्षों से चंद्रकोणा इलाके में रह रहे इस परिवार ने लगभग 18 महीने पहले ही ईसाई धर्म अपनाया था।



