National
लुधियाना में बर्थडे पार्टी में विवाद, कुलचे-छोले वाले के बेटे की गोली मारकर हत्या
जागरण संवाददाता, लुधियाना। पक्खोवाल रोड स्थित तलवार कालोनी में बुधवार देर रात जन्मदिन की पार्टी के दौरान हुए विवाद में स्मीट्री रोड के मशहूर पंडित कुलचे-छोले वाले के बेटे राहुल शर्मा (34) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। रा
लेखक Gagandeep Rattan189K पढ़े गए
-1792692578366.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
जागरण संवाददाता, लुधियाना। पक्खोवाल रोड स्थित तलवार कालोनी में बुधवार देर रात जन्मदिन की पार्टी के दौरान हुए विवाद में स्मीट्री रोड के मशहूर पंडित कुलचे-छोले वाले के बेटे राहुल शर्मा (34) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। राहुल अपने दोस्त अखिल जोशी के घर आयोजित पार्टी में शामिल होने गया था।
शुरुआती जांच के अनुसार, केक काटने के दौरान कुछ युवकों से उसकी कहासुनी हुई, जिसके बाद गोली चल गई। छाती में गोली लगने से गंभीर रूप से घायल राहुल को डीएमसी अस्पताल ले जाया गया, जहां पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के परिवार के बयान के आधार पर आठ लोगों के खिलाफ हत्या और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।



