National
ब्रह्मोस हुआ ग्लोबल... 2028 तक अगली पीढ़ी की मिसाइल, 1500 किमी रेंज वाला वेरिएंट बनाने की तैयारी
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ब्रह्मोस एयरोस्पेस 2027-28 तक अपनी अगली पीढ़ी की मिसाइल ब्रह्मोस-एनजी का प्रोटोटाइप तैयार करने की दिशा में तेजी से काम कर रहा है। कंपनी अपनी सप्लाई चेन मजबूत करने और उत्पादन क्षमता बढ़ाने पर फोकस
लेखक Digital Desk82K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ब्रह्मोस एयरोस्पेस 2027-28 तक अपनी अगली पीढ़ी की मिसाइल ब्रह्मोस-एनजी का प्रोटोटाइप तैयार करने की दिशा में तेजी से काम कर रहा है। कंपनी अपनी सप्लाई चेन मजबूत करने और उत्पादन क्षमता बढ़ाने पर फोकस कर रही है ताकि बढ़ती घरेलू और विदेशी मांग को पूरा किया जा सके।
ब्रह्मोस एयरोस्पेस के सीईओ और मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. जयतीर्थ जोशी ने एएनआई को दिए इंटरव्यू में बताया कि ब्रह्मोस-एनजी मौजूदा मिसाइल का छोटा, हल्का और ज्यादा स्टेल्थ वर्जन होगा। इसमें स्वदेशी सामग्री ज्यादा होगी, नई तकनीक और एडवांस्ड मटेरियल का इस्तेमाल होगा।



