National
18 साल बाद 'सिमरन' बनीं स्मिता, 3 बच्चों के साथ सनातन धर्म में की वापसी, सुनाई पति के जुल्म की दास्तान
जागरण संवाददाता, फतेहपुर। 18 साल पहले प्रेमजाल में फंसकर वह सिमरन बनीं और प्रेमी नसीम के साथ मुंबई जाकर निकाह कर लिया। इसके बाद नसीम की बेजा हरकतों से आजिज आकर सिमरन अब फिर स्मिता बन गई हैं। उन्होंने गुरुवार को स्वेच्छा
लेखक Digital Desk77K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, फतेहपुर। 18 साल पहले प्रेमजाल में फंसकर वह सिमरन बनीं और प्रेमी नसीम के साथ मुंबई जाकर निकाह कर लिया। इसके बाद नसीम की बेजा हरकतों से आजिज आकर सिमरन अब फिर स्मिता बन गई हैं। उन्होंने गुरुवार को स्वेच्छा से अपने दो पुत्रों व एक पुत्री के साथ सनातन धर्म में वापसी कर ली।
बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद व गायत्री परिवार के सदस्यों ने मंत्रोच्चारण के साथ उनकी घर वापसी कराई। जहानाबाद निवासी नसीम ने जब महिला से निकाह किया था, तब स्मिता 17 वर्ष की थीं। कुछ दिन मुंबई में साथ रहने के बाद दोनों कस्बे में ही सुनराही गली में रहने लगे। उनके दो पुत्र अरशद अली, मुर्शीद अली व एक पुत्री कैटरीन पैदा हुए।



