National
सावधान! पुरुषों में भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, ये लक्षण दिखें तो तुरंत कराएं जांच
डिजिटल डेस्क, भोपाल। अक्टूबर को स्तन कैंसर जागरूकता माह के रूप में मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में प्रदेश की राजधानी भोपाल के दो बड़े मेडिकल संस्थानों गांधी मेडिकल कॉलेज और एम्स में जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इसका
लेखक Digital Desk106K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, भोपाल। अक्टूबर को स्तन कैंसर जागरूकता माह के रूप में मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में प्रदेश की राजधानी भोपाल के दो बड़े मेडिकल संस्थानों गांधी मेडिकल कॉलेज और एम्स में जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इसका मकसद खासकर महिलाओं को समय पर जांच और इलाज के प्रति जागरूक करना है।
एम्स भोपाल में डॉक्टरों ने बताया कि स्तन या बगल में गांठ, स्तन के आकार में बदलाव, त्वचा में परिवर्तन या निप्पल से असामान्य स्राव जैसे लक्षण दिखें तो तुरंत जांच कराएं। हर गांठ कैंसर नहीं होती, पर जांच जरूरी है।



