National
झांसी में रेलवे श्वान प्रतियोगिता की रिहर्सल में दिखा खोजी दस्तों का दम, हैंडलर के इशारे पर दौड़े 70 प्रशिक्षित श्वान
जागरण संवाददाता, झांसी। किसी को गंध का पीछा कर छिपा सामान तलाशना है तो किसी को विस्फोटक की पहचान करनी है। कोई मादक पदार्थों की गंध पकड़ने में माहिर है तो कोई अपने हैंडलर के इशारे पर संदिग्ध वस्तु तक पहुंचने की क्षमता रखत
लेखक Digital Desk178K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, झांसी। किसी को गंध का पीछा कर छिपा सामान तलाशना है तो किसी को विस्फोटक की पहचान करनी है। कोई मादक पदार्थों की गंध पकड़ने में माहिर है तो कोई अपने हैंडलर के इशारे पर संदिग्ध वस्तु तक पहुंचने की क्षमता रखता है।
रेलवे सुरक्षा बल की अंतरक्षेत्रीय श्वान प्रतियोगिता के पहले दिन गुरुवार को मैदान में कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला। देश के 17 जोन से आए 70 प्रशिक्षित श्वानों ने रिहर्सल के दौरान अपनी-अपनी विशेषज्ञता के मुताबिक अभ्यास किया। इस दौरान श्वानों के प्रशिक्षण, अनुशासन, गंध पहचानने की क्षमता और हैंडलर के साथ तालमेल को परखा गया।



