जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। सेक्टर-22बी स्थित सनातन धर्म मंदिर के बाहर वीरवार रात मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने थ्री व्हीलर में सवार युवकों पर फायरिंग कर दी।
वारदात में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि थ्री व्हीलर में सवार अन्य लोगों को भी घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचाया गया। हमलावर दो से अधिक गोलियां चलाने के बाद मौके से फरार हो गए।
मृतक की पहचान नैतिक के रूप में हुई है। वह सेक्टर-22 का ही निवासी बताया जा रहा है। उसके एक परिजन के अनुसार वह सेक्टर 32 एसडी कॉलेज का छात्र है। उसके पिता रामदरबार की टिंबर मार्केट में काम करते हैं। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोगों में दहशत फैल गई।