National
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: गैंगस्टर अनिल पंडित वॉन्टेड घोषित, चार आरोपी पुलिस हिरासत में
राज्य ब्यूरो, मुंबई। अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग की जिम्मेदारी लेने वाले गैंग्स्टर अनिल पंडित को इस मामले में वांछित आरोपित बनाया गया है। यह जानकारी पुलिस ने गुरुवार को अदालत को यह जानकारी दी। अदालत ने इस मामले
लेखक Jagran News161K पढ़े गए
-1792693788366.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
राज्य ब्यूरो, मुंबई। अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग की जिम्मेदारी लेने वाले गैंग्स्टर अनिल पंडित को इस मामले में वांछित आरोपित बनाया गया है। यह जानकारी पुलिस ने गुरुवार को अदालत को यह जानकारी दी। अदालत ने इस मामले में गिरफ्तार चार आरोपितों को 26 अक्टूबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया।
लारेंस बिश्नोई गिरोह के सदस्य पंडित ने इंटरनेट मीडिया पर एक पोस्ट के जरिये 18 अक्टूबर को श्रॉफ पर हुए हमले की जिम्मेदारी ली थी। कहा जा रहा है कि अनिल अमेरिका से गिरोह का संचालन कर रहा है।



