डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जब दुनिया "नए ऑर्डर" की तलाश कर रही है, तो कुछ लोग भारत में अव्यवस्था का सपना देख रहे हैं।
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर हमला करते हुए मोदी ने कहा कि श्रीहरिकोटा से एक साल में उतने सेटेलाइट लॉन्च नहीं होते, जितने कांग्रेस अपने नेता को लॉन्च करने की नाकाम कोशिशें करती है। अपने परिवार को नाकामी के दाग से बचाने के लिए कांग्रेस भारत की उपलब्धियों पर सवाल उठा रही है। परिवार अब कांग्रेस पर बोझ है।