National
बीएयू सबौर का बड़ा तोहफा! अत्याधुनिक लैब में मिलेगा मशरूम का बीज और बाजार, छोटे किसानों की बदलेगी तकदीर
ललन तिवारी, भागलपुर। BAU Sabour Mushroom Lab: कम जमीन, सीमित जगह और मामूली पूंजी में भी मोटी कमाई का ऐसा जरिया, जो घर के एक कमरे से शुरू होकर बड़े बाजार तक पहुंच सकता है—मशरूम की खेती आज ग्रामीण अर्थव्यवस्था में इसी अपार
लेखक Hirshikesh Tiwari178K पढ़े गए
-1792693569131.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
ललन तिवारी, भागलपुर। BAU Sabour Mushroom Lab: कम जमीन, सीमित जगह और मामूली पूंजी में भी मोटी कमाई का ऐसा जरिया, जो घर के एक कमरे से शुरू होकर बड़े बाजार तक पहुंच सकता है—मशरूम की खेती आज ग्रामीण अर्थव्यवस्था में इसी अपार संभावना का नाम है।
अब इस संभावना को ग्रामीण महिलाओं के स्वावलंबन और युवाओं के स्वरोजगार की ताकत बनाने के लिए बिहार कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू), सबौर ने एक क्रांतिकारी कदम उठाया है। विश्वविद्यालय परिसर में अत्याधुनिक मशरूम प्रयोगशाला (हाईटेक लैब) बनकर पूरी तरह तैयार हो गई है, जिसका विधिवत शुभारंभ बहुत जल्द होने जा रहा है।



