जागरण संवाददाता, भागलपुर। Bhagalpur Toll Tax Collection: भागलपुर जिले और आसपास के सीमावर्ती क्षेत्रों की प्रमुख सड़कों पर सफर करने वाले वाहन चालकों की जेब अब ढीली होने वाली है। जिले से गुजरने वाले चार प्रमुख स्टेट हाईवे (एसएच) पर टोल प्लाजा स्थापित कर वाहनों से विधिवत टोल टैक्स वसूलने की प्रशासनिक तैयारी पूरी गति से शुरू कर दी गई है।