National
फरीदाबाद में सूरजकुंड दिवाली उत्सव मेला आज से शुरू, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी
जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। सूरजकुंड में 23 से 26 अक्टूबर तक तीसरे सूरजकुंड दिवाली उत्सव मेला आज शुरू हो गया। मेले में दीपावली की खरीदारी, हस्तशिल्प, हथकरघा, घर की सजावट से जुड़ी वस्तुओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद
लेखक Sudhir Baisla113K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, फरीदाबाद। सूरजकुंड में 23 से 26 अक्टूबर तक तीसरे सूरजकुंड दिवाली उत्सव मेला आज शुरू हो गया। मेले में दीपावली की खरीदारी, हस्तशिल्प, हथकरघा, घर की सजावट से जुड़ी वस्तुओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लेने के लिए बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना है।
ऐसे में यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए फरीदाबाद यातायात पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। पुलिस ने वाहन चालकों से निर्धारित मार्गों का पालन करने और वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करने की अपील की है।



