National
'समाज से लेना नहीं, राष्ट्र निर्माण में योगदान ही स्वयंसेवक का ध्येय', छत्तीसगढ़ में बोले मोहन भागवत
जेएनएन, बिलासपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख डॉ. मोहन भागवत ने कहा कि संघ और स्वयंसेवक एक-दूसरे के पूरक हैं। जिस तरह ऑक्सीजन और हाइड्रोजन मिलकर पानी बनाते हैं, उसी तरह संघ और स्वयंसेवक मिलकर समाज निर्माण का कार्य
लेखक Digital Desk81K पढ़े गए

जेएनएन, बिलासपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख डॉ. मोहन भागवत ने कहा कि संघ और स्वयंसेवक एक-दूसरे के पूरक हैं। जिस तरह ऑक्सीजन और हाइड्रोजन मिलकर पानी बनाते हैं, उसी तरह संघ और स्वयंसेवक मिलकर समाज निर्माण का कार्य करते हैं। संघ सामाजिक समरसता के लिए काम कर रहा है।
स्वयंसेवकों का उद्देश्य समाज से लेना नहीं, अपितु समाज और राष्ट्र के लिए योगदान देना है। उन्होंने संघ के संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार को ऐसा बीज बताया, जिन्होंने अपना पूरा जीवन देशसेवा के लिए समर्पित कर दिया।



