National
कानपुर के अरमापुर मेले में ग्रेविटी झूला टूटने से 30 लोग घायल, मची भगदड़
जागरण संवाददाता, कानपुर। अरमापुर स्टेट ग्राउंड में मेला के दौरान गुरुवार रात ग्रेविटी झूला चलने के करीब 30 सेकंड बाद टूटकर एक ओर झुक गया। तेज आवाज के चलते भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। झूले में बैठे करीब 30 लोग चोटिल हुए हैं।
लेखक Digital Desk181K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, कानपुर। अरमापुर स्टेट ग्राउंड में मेला के दौरान गुरुवार रात ग्रेविटी झूला चलने के करीब 30 सेकंड बाद टूटकर एक ओर झुक गया। तेज आवाज के चलते भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। झूले में बैठे करीब 30 लोग चोटिल हुए हैं। गनीमत रही कि रफ्तार ज्यादा नहीं थी, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। झूला संचालक भाग निकला। उसने सभी विभागों से अनापत्ति प्रमाणपत्र ले रखा था।
एडीएम सिटी सौरभ सिंह ने बताया कि किन विभागों से एनओसी जारी हुई है, इसकी जांच की जाएगी। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई होगी। एडीसीपी पश्चिम योगेश कुमार भी जांच करेंगे।मेले में छोटे-बड़े 15 झूले लगे थे। गुरुवार को अंतिम दिन था।



