National
कतर्नियाघाट जंगल के रास्ते नेपाल जा रहे 3 श्रीलंकाई नागरिक गिरफ्तार, 3 माह पहले वीजा हो गया था एक्सपायर
जागरण संवाददाता, बहराइच। वीजा की अवधि समाप्त होने के तीन माह बाद भी भारत में रह रहे तीन श्रीलंकाई नागरिकों और तमिलनाडु की एक महिला को एसएसबी जवानों ने नेपाल सीमा पर पकड़ लिया। चारों कतर्नियाघाट जंगल के रास्ते नेपाल जाने
लेखक Digital Desk137K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, बहराइच। वीजा की अवधि समाप्त होने के तीन माह बाद भी भारत में रह रहे तीन श्रीलंकाई नागरिकों और तमिलनाडु की एक महिला को एसएसबी जवानों ने नेपाल सीमा पर पकड़ लिया। चारों कतर्नियाघाट जंगल के रास्ते नेपाल जाने की कोशिश कर रहे थे।
सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि श्रीलंकाई नागरिक वीजा समाप्त होने के बाद भी भारत में क्यों रुके थे और चोरी-छिपे नेपाल जाने का क्या उद्देश्य था। एसपी विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि एसएसबी जवानों ने चारों को पकड़कर मुर्तिहा कोतवाली पुलिस के सिपुर्द कर दिया।



