जेएनएन, रायपुर। तालाब किनारे विसर्जन का शोर अचानक थम गया। दो बेटियों की मां 53 वर्षीया बनलता शुक्ला तालाब में कूद पड़ी थीं। सभी स्तब्ध हो गए। हड़बड़ा गए। सतर्क हुए तो देखा कि दो किशोर तालाब के बीच डूब रहे थे। बचपन में सीखी तैराकी बनलता को इस उम्र में काम आई।
स्थानीय लोगों की मदद से बनलता 12 वर्षीय तुषार साहू एवं 17 वर्षीय लक्की साहू के जीवन की डोर को खींच लाने में सफल रहीं। दोनों संतोषी नगर क्षेत्र के हनुमान नगर के निवासी हैं।