National
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना: यूपी में अब तक 28438 जोड़ों के थामा एक-दूजे का हाथ, 11540 आवेदन कैंसिल
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत इस वित्तीय वर्ष में अब तक 28,438 जोड़ों का विवाह कराया जा चुका है। वहीं, योजना का लाभ लेने के लिए मिले आवेदनों में 11,540 आवेदन अपात्र पाए गए हैं। हरदोई 1385 जोड
लेखक Digital Desk150K पढ़े गए
-1792706453805.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
राज्य ब्यूरो, लखनऊ। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत इस वित्तीय वर्ष में अब तक 28,438 जोड़ों का विवाह कराया जा चुका है। वहीं, योजना का लाभ लेने के लिए मिले आवेदनों में 11,540 आवेदन अपात्र पाए गए हैं। हरदोई 1385 जोड़ों के विवाह के साथ पहले स्थान पर है, जबकि सीतापुर में 1335 जोड़ों का विवाह कराया गया है।
समाज कल्याण विभाग ने इस वित्तीय वर्ष में कुल 72,540 जोड़ों का विवाह कराने का लक्ष्य रखा है। समाज कल्याण विभाग के संयुक्त निदेशक एवं योजना के संयोजक आरपी सिंह ने बताया कि इस वित्तीय वर्ष में विवाह के लिए अब तक 1,15,658 आवेदन प्राप्त हुए हैं।



