जागरण संवाददाता, भागलपुर। RSS Centenary Bhagalpur: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शताब्दी वर्ष के गौरवशाली अवसर पर भागलपुर का ऐतिहासिक टाउन हॉल राष्ट्रभक्ति, स्वाधीनता संग्राम और भावुकता के अनूठे संगम का साक्षी बना। संघ के संस्थापक और आद्य सरसंघचालक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार के संघर्षमय जीवन, देश के स्वाधीनता आंदोलन में उनकी अग्रणी भूमिका और संघ सृजन की ऐतिहासिक यात्रा पर आधारित भव्य महानाट्य 'युग प्रवर्तक डॉ. हेडगेवार'का सफल मंचन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम् के संपूर्ण गायन से हुआ। यह आयोजन  बिहार सरकार के कला एवं संस्कृति विभाग के तत्‍वावधान में आयोज‍ित क‍िया गया।