National
तिगरी गंगा मेला: इस बार रिकॉर्ड तोड़ बोली! 52 लाख में बिकीं दुकानें, टेंट सिटी और पार्किंग के भी ठेके तय
जागरण संवाददाता, अमरोहा। तिगरी गंगा मेला की तैयारियां रफ्तार पकड़ रही हैं। कामों के ठेका निकाला जा रहा है। बुधवार को कलक्ट्रेट स्थित पेंशनर्स कक्ष में जिला पंचायत द्वारा मेला में लगने वाली छोटी-बड़ी दुकानों, खेल-तमाशों क
लेखक Rahul Kumar74K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, अमरोहा। तिगरी गंगा मेला की तैयारियां रफ्तार पकड़ रही हैं। कामों के ठेका निकाला जा रहा है। बुधवार को कलक्ट्रेट स्थित पेंशनर्स कक्ष में जिला पंचायत द्वारा मेला में लगने वाली छोटी-बड़ी दुकानों, खेल-तमाशों की नीलामी के लिए खुली बोली लगाई गई। इसमें 31.20 लाख में खेल तमाशे व 52 लाख रुपये में दुकानों की नीलामी छूटी।
इसके अलावा टेंट सिटी व पार्किंग की नीलामी का भी ठेका बोली के जरिए हुआ। पिछले साल से हर काम के लिए इस बार अधिक बोली लगी। नियमानुसार प्रकि्रया के बाद अब जिला पंचायत द्वारा ठेकेदार का चयन कर लिया गया है।



