डिजिटल डेस्क, धार। “हम मर जाएंगे, प्लीज गाड़ी रोक दो...” कार के बोनट पर लटके पिता-पुत्र की यह गुहार भी चालक को वाहन रोकने के लिए मजबूर नहीं कर सकी। आरोप है कि वह दोनों की जान जोखिम में डालकर करीब चार किलोमीटर तक कार दौड़ाता रहा। बोनट पर फंसे पिता-पुत्र खुद को संभालने की कोशिश करते हुए मदद के लिए चिल्लाते रहे। आखिरकार ग्रामीणों ने पीछा कर लोनी फाटे के पास कार रुकवाई और दोनों को सुरक्षित बचाया।