National
सेना के पराक्रम का सम्मान, लेकिन एयर शो की तिथि ऐसी होनी चाहिए थी जिससे काशीवासियों को परेशानी न हो : अजय राय
जागरण संवाददाता, वाराणसी । काशी की विश्व प्रसिद्ध नाटी इमली के भरत मिलाप में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष अजय राय शामिल हुए। काशी की ऐतिहासिक धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं
लेखक Digital Desk182K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, वाराणसी। काशी की विश्व प्रसिद्ध नाटी इमली के भरत मिलाप में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष अजय राय शामिल हुए। काशी की ऐतिहासिक धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं के प्रति अपनी गहरी आस्था और जुड़ाव को जीवंत रखते हुए अजय राय प्रत्येक वर्ष इस भव्य लक्खा मेला में सहभागिता करते हैं।
इस वर्ष भी उन्होंने प्रभु श्रीराम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न सहित चारों भाइयों के ऐतिहासिक मिलन की अद्भुत लीला के दर्शन किए। चारों भाइयों के स्नेह, त्याग, समर्पण और आत्मीयता से परिपूर्ण इस ऐतिहासिक दृश्य को देखकर वह भावविभोर हो उठे। इस अवसर पर उन्होंने प्रभु श्रीराम से उत्तर प्रदेश की जनता के सुख, समृद्धि, शांति, खुशहाली और जनकल्याण की कामना की।



