National
ठंड में भी डेंगू का डंक जारी, जम्मू-कश्मीर में अब तक 1540 मामले दर्ज; जानें किस जिले में कितने
राज्य ब्यूरो, जम्मू। जम्मू-कश्मीर में तापमान में कमी आने के बावजूद डेंगू के मामले आना जारी है। इस वर्ष अभी तक 1540 मामले आ चुके हैं, जबकि एक मरीजों की मौत हुई है। विशेषज्ञों ने लोगों को स्वयं जागरूक रहने की भी सलाह दी है
लेखक Rohit Jandiyal97K पढ़े गए

राज्य ब्यूरो, जम्मू। जम्मू-कश्मीर में तापमान में कमी आने के बावजूद डेंगू के मामले आना जारी है। इस वर्ष अभी तक 1540 मामले आ चुके हैं, जबकि एक मरीजों की मौत हुई है। विशेषज्ञों ने लोगों को स्वयं जागरूक रहने की भी सलाह दी है।
स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, पिछले चौबीस घंटों में 243 लोगों की जांच हुई। इनमें से 43 लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई। इनमें सबसे अधिक जम्मू जिले में 33 मरीज आए।



