जागरण न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली। विश्व प्रसिद्ध मैसुरु दशहरा के ऐतिहासिक पर्व पर एक दुर्भाग्यपूर्ण और संवेदनशील घटना ने तूल पकड़ लिया है, जिससे कर्नाटक के राजनीतिक हलकों और सामाजिक संगठनों के बीच आक्रोश देखा जा रहा है।
मैसुरु पैलेस परिसर में स्थित कोट आंजनेय स्वामी मंदिर के पास तैनात पुलिस अधीक्षक सी.बी. ऋष्यांत पर तीन दलित मंत्रियों को 'नंदी ध्वज पूजा' में शामिल होने से कथित तौर पर रोकने का गंभीर आरोप लगा है।