प्रकाश वत्स, पूर्णिया। पश्चिम बंगाल से जुड़ती बांग्लादेश की सीमा पर परिस्थितियां तेजी से बदल रही है। कई कृषि उत्पाद के साथ-साथ हथियार व मादक द्रव्यों की बेधड़क तस्करी पर अंकुश लग रहा है।
विशेषकर जूट की तस्करी पर अंकुश से इस बार सीमांचल की खेती को खूब बदली है। दो-चार हजार हेक्टेयर पर सिमटी जूट की खेती इस बार 15 हजार हेक्टेयर में हुई।
जूट उत्पादक किसानों की संख्या भी बढ़ी। जूट की अच्छी कीमत के कारण इस बार धान बौना पड़ा है। मक्का बुआई के लिए आर्थिक जद़्दोजहद अबकी जूट उत्पादन करने वाले किसानों को नहीं है। इस चलते समय से पहले ही मक्के की बुआई शुरु हो गई है।