डिजिटल डेस्क, लखनऊ। उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में सुबह-शाम ठंड का दौर जारी है। वहीं, दिन में धूप निकल रही है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में मौसम को कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिल सकता है। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की बात कही गई है।
IMD के अनुसार, प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी हिस्से में आने वाले दिनों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इसके साथ ही, सुबह-शाम ठंड में बढ़ने के भी आसार हैं। 28 अक्टूबर को कई इलाकों में छिटपुट बारिश हो सकती है।