जागरण संवाददाता, करनाल। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने करनाल जिले स्थित ऐतिहासिक तरावड़ी से राष्ट्रव्यापी खेत बचाओ अभियान का औपचारिक शुभारंभ किया। इस अवसर पर आयोजित किसान चौपाल में केंद्रीय मंत्री चौहान ने अन्नदाताओं से सीधा संवाद स्थापित करते हुए कहा कि किसानों की सेवा ही उनके लिए ईश्वर की सबसे बड़ी पूजा है।
उन्होंने दोहराया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में किसान और किसानी के मान-सम्मान व स्वाभिमान की रक्षा केंद्र सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। कार्यक्रम में हरियाणा के कृषि मंत्री श्री श्याम सिंह राणा उपस्थित रहे।