National
308 पहियों वाले ट्रक का काम पूरा, कुंभी चीनी मिल पहुंचा बेल्जियम का विशालकाय साइक्लाइजेशन रिएक्टर
जागरण संवाददाता, लखीमपुर। पूरे देश में चर्चा का विषय बने 308 पहियों वाले ट्रक का काम अंतत: आज गुरुवार को पूरा हो गया। पांच महीने में तीन राज्यों से होकर लगभग 1600 किलोमीटर का सफर तय करने के बाद 200 टन वजनी विशालकाय साइक्
लेखक Vijay Shukla92K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, लखीमपुर। पूरे देश में चर्चा का विषय बने 308 पहियों वाले ट्रक का काम अंतत: आज गुरुवार को पूरा हो गया। पांच महीने में तीन राज्यों से होकर लगभग 1600 किलोमीटर का सफर तय करने के बाद 200 टन वजनी विशालकाय साइक्लाइजेशन रिएक्टर वेसल कुंभी चीनी मिल पहुंच गया। 308 पहियों वाले हाइड्रोलिक ट्रेलर पर लदे इस विशाल वेसल की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर पिछले कई महीनों से वायरल हो रही थी।



