संवाद सूत्र, हल्दौर (बिजनौर)। गांव सोताखेड़ी निवासी 45 वर्षीय भाकियू कार्यकर्ता एवं स्कूल संचालक का शव गुरुवार सुबह गांव के पास आम के बाग में पेड़ से लटका मिला। वह बच्चों को गणित का ट्यूशन भी देते थे।
जांच के दौरान मृतक की जेब में छह पर्चे मिले। सुसाइड नोट में कर्ज अधिक होने के चलते आत्महत्या का जिक्र किया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद स्वजन को सौंप दिया। वह अविवाहित थे।
स्कूल संचालक धीर सिंह एक पैर से दिव्यांग थे और अविवाहित थे। वह अपने भाई और भतीजों के साथ बिजनौर-मुरादाबाद हाईवे पर स्थित गांव पैजनिया चौराहे पर रह रहे थे। उनकी पुश्तैनी जमीन गांव सोतखेड़ी में है।