National
प्रयागराज के नेहरू पार्क में बनेगी मिनी सफारी, कुलांचे भरेंगे हिरन, पक्षियों का होगा कलरव
जागरण संवाददाता, प्रयागराज। संगम नगरी में पर्यटन और मनोरंजन का एक नया आकर्षण विकसित करने की तैयारी है। नेहरू पार्क में वन्यजीवों को करीब से देखने और प्रकृति को समझने का अवसर मिलेगा।
लेखक Birendra Dwivedi144K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। संगम नगरी में पर्यटन और मनोरंजन का एक नया आकर्षण विकसित करने की तैयारी है। नेहरू पार्क में वन्यजीवों को करीब से देखने और प्रकृति को समझने का अवसर मिलेगा।
प्रवेश प्लाजा, मड ट्रैक भी बनेगा
लगभग 30 से 50 हेक्टेयर क्षेत्रफल में फैले नेहरू पार्क को मिनी सफारी के रूप में विकसित करने की योजना बनाई जा रही है। यहां हिरनों की विभिन्न प्रजातियों और पक्षियों के लिए अनुकूल व्यवस्था के साथ प्रवेश प्लाजा, मड ट्रैक और बच्चों के ज्ञानवर्धन के लिए शैक्षिक प्रदर्शनी विकसित की जाएगी।



