जागरण संवाददाता, रांची। द इंस्टीट्यूट आफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स आफ इंडिया (आईसीएआई) द्वारा सितंबर 2026 में आयोजित चार्टर्ड अकाउंटेंसी इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम गुरुवार को घोषित कर दिया गया। रांची केंद्र से दोनों ग्रुप में शामिल कुल 122 परीक्षार्थियों में से 14 अभ्यर्थी दोनों ग्रुप में और प्रथम ग्रुप में 18 और द्वितीय ग्रुप में 3 अभ्यर्थी सफल हुए हैं।