National
बढ़नी में डीजे की तेज आवाज से नवजात की मौत, पुलिस जांच में जुटी
संवाद सूत्र, बढ़नी। नगर के रामलीला मैदान में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान डीजे की तेज आवाज के बीच दो दिन के नवजात की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम है। पुलिस का कहना है कि नवजात पहले से बीमार था। मामले की सभी
लेखक Shambhu Tiwari199K पढ़े गए

संवाद सूत्र, बढ़नी। नगर के रामलीला मैदान में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान डीजे की तेज आवाज के बीच दो दिन के नवजात की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम है। पुलिस का कहना है कि नवजात पहले से बीमार था। मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।
बढ़नी नगर के वार्ड नंबर नौ में रामजानकी मंदिर के पास जावेद मनिहार का परिवार रहता है। दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए नगर के विभिन्न पूजा पंडालों की प्रतिमाएं रामलीला मैदान में एकत्र की गई थीं। वहां से जुलूस के साथ प्रतिमाओं को चरगहवा नदी में विसर्जन के लिए ले जाया गया। इस दौरान मैदान में डीजे बज रहे थे।



