National
जेकेपीएससी अध्यक्ष की नियुक्ति कब होगी? 1,200 पदों पर भर्ती अटकी, सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे हजारों युवा परेशान
नवीन नवाज, जम्मू। जम्मू-कश्मीर लोक सेवा आयोग (जेकेपीएससी) में अध्यक्ष की नियुक्ति में देरी अब हजारों अभ्यर्थियों के भविष्य पर भारी पड़ने लगी है। दो महीने से अधिक समय से अध्यक्ष का पद रिक्त है, जबकि आयोग के दो सदस्य भी से
लेखक Digital Desk95K पढ़े गए

नवीन नवाज, जम्मू। जम्मू-कश्मीर लोक सेवा आयोग (जेकेपीएससी) में अध्यक्ष की नियुक्ति में देरी अब हजारों अभ्यर्थियों के भविष्य पर भारी पड़ने लगी है। दो महीने से अधिक समय से अध्यक्ष का पद रिक्त है, जबकि आयोग के दो सदस्य भी सेवानिवृत्त हो चुके हैं। नतीजतन, करीब 1,200 पदों पर भर्ती प्रक्रिया लंबित होने और कई महत्वपूर्ण परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी नहीं होने से अभ्यर्थियों की चिंता बढ़ गई है। इस बीच, अध्यक्ष पद के लिए चयनित नाम पर सक्षम प्राधिकारी की कथित असहमति ने नियुक्ति प्रक्रिया को लेकर अनिश्चितता और बढ़ा दी है।



