National
चाईबासा में 30 हाथियों के झुंड का गांव में तांडव, तीन घर ध्वस्त और 5 एकड़ धान की फसल बर्बाद
संवाद सहयोगी, चाईबासा (पश्चिमी सिंहभूम)। मंझारी प्रखंड के ईपिलसिंगी गांव में बुधवार देर शाम करीब 30 हाथियों के झुंड ने जमकर उत्पात मचाया। हाथियों ने गांव के किनारे स्थित तीन घरों को तोड़ दिया, जबकि एक अन्य घर की एस्बेस्ट
लेखक Mohammad Taquiuddin55K पढ़े गए

संवाद सहयोगी, चाईबासा (पश्चिमी सिंहभूम)। मंझारी प्रखंड के ईपिलसिंगी गांव में बुधवार देर शाम करीब 30 हाथियों के झुंड ने जमकर उत्पात मचाया। हाथियों ने गांव के किनारे स्थित तीन घरों को तोड़ दिया, जबकि एक अन्य घर की एस्बेस्टस की छत क्षतिग्रस्त कर दी।
इसके अलावा आसपास के खेतों में लगी करीब पांच एकड़ धान की फसल को खाकर और रौंदकर बर्बाद कर दिया। घटना से ग्रामीणों को भारी नुकसान हुआ है।



