डिजिटल डेस्क, पटना। लोकआस्था के महापर्व छठ(Chhath Puja 2026) पर दिल्ली-एनसीआर से रहने वाले बिहारियों के लिए घर लौटना सबसे बड़ी समस्या होती है। ट्रेनों में लंबी वेटिंग लिस्ट और कन्फर्म टिकट न मिलना इस समस्या को और बड़ी कर देती है। मगध एक्सप्रेस, संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस और अन्य त्योहारी सीजन में चलने वाली स्पेशल ट्रेनों(Chhath Puja Special Train) में सीटें पूरी तरह फुल हो चुकी हैं। ऐसे में अगर आपको भी बिहार जाने के लिए टिकट नहीं मिल पा रहा है, तो आपके लिए जनसाधारण एक्सप्रेस (13258 / 13257) सबसे बेहतर और बजट-फ्रेंडली विकल्प साबित हो सकती है।