संवाद सहयोगी, मुंगेर। Munger Badi Durga Visarjan: नयनों में जगतजननी के अंतिम दर्शन की आस, हाथों में सजी महाआरती की जगमगाती थाली और स्वागत में पलक-पांवड़े बिछाती सड़कों पर उकेरी गईं मनमोहक रंगोलियां। मुंगेर नगर में गुरुवार को मां बड़ी दुर्गा महारानी की विसर्जन शोभायात्रा के दौरान आस्था और समर्पण का ऐसा ही अलौकिक दृश्य देखने को मिला।