National
बावनखेड़ी नरसंहार: 18 साल बाद गांव लौटा सलीम, सफेद कुर्ता-पजामा और हाथ में पेंसिल... पहचानना हुआ मुश्किल
जागरण संवाददाता, हसनपुर (अमरोहा)। कोतवाली क्षेत्र के गांव बावनखेड़ी में मास्टर शौकत अली के परिवार के सात लोगों के चर्चित हत्याकांड में फांसी की सजा सुनाए जाने के बाद प्रयागराज की नैनी जेल में बंद सलीम को बहन की डोली रुखस
लेखक Digital Desk89K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, हसनपुर (अमरोहा)। कोतवाली क्षेत्र के गांव बावनखेड़ी में मास्टर शौकत अली के परिवार के सात लोगों के चर्चित हत्याकांड में फांसी की सजा सुनाए जाने के बाद प्रयागराज की नैनी जेल में बंद सलीम को बहन की डोली रुखसत करने के लिए सात दिन के पैरोल पर गांव लाया गया है। पेरोल की शर्तों के मुताबिक वह पुलिस की कड़ी सुरक्षा में है।
घर के एक कमरे में शर्तों के मुताबिक चार-चार लोगों को मिलवाया जा रहा है। प्रयागराज पुलिस बुधवार रात 10 बजे सलीम को लेकर कोतवाली पहुंची।



