National
साहिबगंज: एमजीआर लाइन पर मिला सीआइएसएफ जवान का शव, कोयला चोरों के हमले की आशंका
संवाद सहयाेगी, पतना (साहिबगंज)। झारखंड के साहिबगंज जिले में फरक्का-ललमटिया एमजीआर रेल लाइन ( Merry-Go-Round Railway) पर चुटिया व कुंवरपुर के बीच से गुरुवार तड़के सीआइएसएफ जवान 47 वर्षीय अशोक कुमार घड़ेई का शव बरामद किया
लेखक Prem Kumar Mandal84K पढ़े गए

संवाद सहयाेगी, पतना (साहिबगंज)। झारखंड के साहिबगंज जिले में फरक्का-ललमटिया एमजीआर रेल लाइन ( Merry-Go-Round Railway) पर चुटिया व कुंवरपुर के बीच से गुरुवार तड़के सीआइएसएफ जवान 47 वर्षीय अशोक कुमार घड़ेई का शव बरामद किया गया। जवान की मृत्यु कैसे हुई, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
आशंका जतायी जा रही है कि कोयला लदी मालगाड़ी से गिरने से उसकी मौत हो गयी। कोयला चोरों के हमले में मालगाड़ी से गिरकर मौत के एंगल से भी जांच की जा रही है। क्योंकि जहां घटना हुई है वहां पर कोयला चोरी की घटनाएं होती रहती हैं। कोयला चोर सीआइएसएफ जवानों पर हमला करने से भी बाज नहीं आते हैं।



